अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी 1 (18-October-2021)
कैम्ब्रियन पेट्रोल अभ्यास
(Exercise Cambrian Patrol)

Posted on October 18th, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

हाल ही में भारतीय सेना की गोरखा राइफल्स (फ्रंटियर फोर्स) को ‘वेल्स’ (यूके) में आयोजित ‘कैम्ब्रियन पेट्रोल अभ्यास’ में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है।

 

यह एक वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय सैन्य पेट्रोलिंग (गश्ती) अभ्यास है और इसे विश्व भर की सेनाओं के बीच 'सैन्य पेट्रोलिंग ओलंपिक' के रूप में जाना जाता है।

 

इसे तकरीबन 40 वर्ष पूर्व ‘वेल्स प्रादेशिक सेना’ के सैनिकों के एक समूह द्वारा स्थापित किया गया था, जिन्होंने कैम्ब्रियन पर्वत पर लंबी दूरी की मार्चिंग की सुविधा हेतु इसे एक प्रशिक्षण कार्यक्रम के रूप में स्थापित किया था।

 

टीमों को 48 घंटे से भी कम समय में 50 मील के कोर्स को कवर करना होता है, जबकि इसमें कई अन्य प्रकार के सैन्य अभ्यास भी शामिल हैं, जो पूरे बीहड़ कैम्ब्रियन पहाड़ों और मध्य-वेल्स, यूके के दलदली क्षेत्रों में आयोजित होते हैं।

 

अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच नेतृत्व, आत्म-अनुशासन, साहस, शारीरिक सहनशक्ति और दृढ़ संकल्प का परीक्षण करना है।

 

भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच संयुक्त अभ्यास :

 

नौसेना- कोंकण

 

वायुसेना- इंद्रधनुष

 

थल सेना- अजेय वारियर