पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी समसामियिकी 1 (22-Apr-2019)
पृथ्वी दिवस (Earth day)

Posted on April 22nd, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

22 अप्रैल को पूरी दुनिया में पृथ्वी दिवस मनाया गया है।

 

इस वर्ष पृथ्वी दिवस की थीम ‘प्रोटेक्ट अवर स्पीशीज़’ (Protect Our Species) है।

 


पृथ्वी दिवस नेटवर्क पूरी दुनिया में इस दिवस का आयोजन करता है।

 


पृथ्वी के पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 1970 में तत्कालीन अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने अमेरिका में प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस (अर्थ डे) मनाने की शुरुआत की थी।

 


इसके बाद से प्रत्येक वर्ष पृथ्वी दिवस विश्व भर में इसी दिन आयोजित किया जाता है।

 


राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता और वर्षभर विकास को बढ़ावा देने के लिये पृथ्वी दिवस नेटवर्क की स्थापना की गई थी।

 


पृथ्वी दिवस संकटग्रस्त प्रजातियों जैसे- मधुमक्खी, प्रवाल भित्ति, हाथी, जिराफ, कीड़े-मकोड़े, व्हेल आदि की रक्षा के लिये मिल-जुलकर काम करने की बात करता है।

 


पृथ्वी दिवस नेटवर्क के माध्यम से कार्यकर्त्ता, राष्ट्रीय, स्थानीय और वैश्विक नीतियों में परिवर्तनों को आपस में जोड़ते हैं।

 

आज यह अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क लगभग 192 देशों में 75,000 सहभागियों के साथ मिलकर कार्य कर रहा है, जो वर्षभर लाखों समुदायों के विकास और पर्यावरण की सुरक्षा के लिये कार्यकर्त्ताओं की सहायता करते हैं।