राष्ट्रीय समसामियिकी 1 (21-Apr-2019)
भारतीय संविधान के कोंकणी अनुवाद का विमोचन (Releasing Konkani translation of Indian Constitution)

Posted on April 21st, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

मंगलुरू के बिशप पीटर पॉल सलदान्हा ने यहां रोसेरियो कैथेड्रल में भारतीय संविधान के कोंकणी अनुवाद का विमोचन किया।



कोंकणी में कई किताबें लिखने वाले प्रोफेसर स्टीफन क्वाड्रोस परमुडे ने यह अनुवाद किया है।



किताब का विमोचन करते हुए शनिवार को अपने भाषण में बिशप ने कहा कि संविधान को समझना, उसका सम्मान करना और सही लोगों को इसकी रक्षा का कर्तव्य सौंपकर इसके प्रावधानों को मजबूत करने की कोशिश वक्त की जरुरत है।



उन्होंने कहा कि आम जनता को अपने अधिकारों और संवैधानिक जिम्मेदारियों की जानकारी होनी चाहिए।