दिवस विशेष समसामयिकी 1(27-Sept-2022)
विश्व पर्यटन दिवस
(World Tourism Day)

Posted on September 27th, 2022 | Create PDF File

hlhiuj

प्रत्येक वर्ष 27 सितंबर को दुनिया भर में विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) मनाया जाता है।

 

इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 1980 में की गई थी।

 

विश्व पर्यटन दिवस मनाने का उद्देश्य दुनिया भर के लोगों को पर्यटन के प्रति जागरूक करना है।

 

27 सितंबर की तिथि को इस दिवस को मनाने के पीछे का कारण यह है कि इसी दिन वर्ष 1970 में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) की विधियों को अपनाया गया था।

 

उसके पाँच वर्ष बाद UNWTO की स्थापना वर्ष 1975 में हुई और इसके पाँच साल बाद विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत हुई।

 

वर्ष 1997 में UNWTO ने इस्तांबुल, तुर्की में अपने पाँचवे सत्र में इस बात का निर्णय लिया की प्रत्येक वर्ष कोई एक देश विश्व पर्यटन दिवस की मेज़बानी करेगा।

 

संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने विश्व पर्यटन दिवस, 2022 की मेज़बानी इंडोनेशिया को सौंपी है।

 

पर्यटन दिवस 2022 की थीम “पर्यटन पर पुनर्विचार”(Rethinking Tourism) है।

 

यह इस पर पुनर्विचार करने का अवसर है कि कैसे पर्यटन क्षेत्र अधिक टिकाऊ, समावेशी और लचीला हो सकता है।

 

संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) :

 

यह संयुक्त राष्ट्र की विशिष्ट एजेंसी है जो उत्तरदायी, धारणीय और सार्वभौमिक रूप से सुलभ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये ज़िम्मेदार है।

 

इसकी स्थापना वर्ष 1975 में की गई थी। इसका मुख्यालय मैड्रिड (स्पेन) में स्थित है।

 

UNWTO पर्यटन के लिये वैश्विक आचार संहिता के कार्यान्वयन को प्रोत्साहित करता है, ताकि इसके संभावित नकारात्मक प्रभावों को कम करते हुए पर्यटन के सामाजिक-आर्थिक योगदान को बढ़ाया जा सके।