राष्ट्रीय समसामयिकी 2(27-Sept-2022)
जलदूत एप्लीकेशन
(Jaldoot Application)

Posted on September 27th, 2022 | Create PDF File

hlhiuj

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने जलदूत एप्लीकेशन विकसित किया है जिससे देश भर के गाँवों के चयनित कुओं के जलस्तर का पता लगाया जाएगा।

 

27 सितंबर, 2022 को नई दिल्ली में इस एप्लीकेशन की शुरुआत की जाएगी।

 

ग्राम रोज़गार सहायक जलदूत एप के माध्यम से वर्ष में दो बार- मॉनसून से पहले और बाद में चयनित कुओँ के जलस्तर का मापन करेंगे।

 

मंत्रालय ने कहा है कि इस एप के आँकड़ों से बेहतर कार्ययोजना बनाने में मदद मिलेगी।

 

भू-जलस्तर के आँकड़े ग्राम पंचायत विकास योजना और मनरेगा कार्यक्रम में सहायक होंगे।

 

मंत्रालय के अनुसार, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जल प्रबंधन में सुधार के लिये कई कदम उठाए जा रहे हैं।

 

इसमें वाटरशेड विकास, वनीकरण, जल निकाय विकास एवं नवीनीकरण तथा वर्षा जल संचयन शामिल हैं।