अंतर्राष्ट्रीय समसामियिकी 1 (20-June-2019)
विश्व शरणार्थी दिवस (World Refugee Day)

Posted on June 20th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

20 जून को दुनियाभर में विश्व शरणार्थी दिवस का आयोजन किया जाता है।

 

यह दिवस शरणार्थियों की दुर्दशा की ओर ध्यान आकर्षित करने और उनकी समस्याओं को हल करने के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु मनाया जाता है।

 

शरणार्थी उन्हें कहा जाता है, जिन्हें युद्ध, प्रताड़ना, संघर्ष और हिंसा की वज़ह से अपना देश छोड़कर अन्यत्र पलायन करने पर मजबूर होना पड़ता है।

 

दिसंबर 2000 में संयुक्त राष्ट्र ने अफ्रीका शरणार्थी दिवस यानी 20 जून को विश्व शरणार्थी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था और वर्ष 2001 से प्रतिवर्ष संयुक्त राष्ट्र 20 जून को विश्व शरणार्थी दिवस मनाता है।

 

संयुक्त राष्ट्र की संस्था United Nations High Commissioner for Refugees (UNHCR) शरणार्थियों की सहायता करने के लिये ही बनी है।

 

इस वर्ष इस दिवस की थीम #StepWithRefugees—Take A Step on World Refugee Day रखी गई है।