विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी समसामियिकी 1 (19-June-2019)
श्रीलंका ने अपना पहला उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा (Sri Lanka sent its first satellite space)

Posted on June 19th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

श्रीलंका के पहले उपग्रह ‘रावना-1’ को अंतरिक्ष की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया है। इसका डिजायन और विकास दो स्थानीय इंजीनियरों ने किया है।

 

इस उपग्रह का प्रक्षेपण अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) ने जापान और नेपाल के उपग्रह के साथ किया है।

 

‘द कोलंबो पेज’ की एक रिपोर्ट के अनुसार ‘रावना-1’, 11.3x 10 x 10 सेंटीमीटर का एक घनाकार उपग्रह है और इसका वजन 1.05 किलोग्राम है। इसे श्रीलंका के समयानुसार सोमवार को शाम तीन बजकर 45 मिनट पर कक्षा में प्रक्षेपित किया गया।

 

इसका विकास जापान के क्योशो संस्थान में अंतरिक्ष इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे श्रीलंका के दो छात्रों थरिंडु दयारत्ने और दुलानी चामिका ने किया है।

 

यह उपग्रह श्रीलंका और उसके आसपास के इलाकों का चित्र लेने में सक्षम है। इसका न्यूनतम कार्यकाल डेढ़ साल का है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह पांच साल तक काम करता रहेगा।