विज्ञान एवं प्रोधोगिकी समसामयिकी 2 (17-July-2021)
उमंग एप
(UMANG App)

Posted on July 18th, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने उमंग (Unified Mobile Application for New-age Governance- UMANG) एप में मैप सेवाओं को सक्षम किया है।

 

इस एप के माध्यम से नागरिक एक बटन के क्लिक पर अपने आस पास के निकटतम स्थान पर सरकारी सुविधाओं, जैसे मंडियाँ, ब्लड बैंक आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे तथा वे इसे मैप माई इंडिया द्वारा निर्मित भारत के सबसे विस्तृत और संवादात्मक सड़क और ग्राम स्तर के नक्शों पर भी देख सकेंगे।

 

उमंग मोबाइल एप (यूनिफाइड मोबाइल एप्लीकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस) भारत सरकार का एकल, एकीकृत, सुरक्षित, मल्टी-चैनल, मल्टी-प्लेटफॉर्म, बहुभाषी, मल्टी-सर्विस मोबाइल एप है।

 

यह केंद्र तथा राज्य के विभिन्न संगठनों के उच्च प्रभाव वाली सेवाओं तक पहुँच प्रदान करता है। वर्तमान में इसकी 2000+ सेवाएँ हैं।

 

‘उमंग’ का उद्देश्य भारत में मोबाइल गवर्नेंस को फास्ट ट्रैक करना है।

 

‘उमंग’ भारत सरकार की ढेर सारी सेवाओं जैसे- स्वास्थ्य देखभाल, वित्त, शिक्षा, आवास, ऊर्जा, कृषि, परिवहन से लेकर उपयोगिता और रोज़गार एवं कौशल तक तक आसान पहुँच प्रदान करके नागरिकों के लिये 'ईज ऑफ लिविंग' को सक्षम बनाता है।

 

‘उमंग’ के प्रमुख साझेदार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजना से जुड़े विभाग, कर्मचारी राज्य बीमा निगम, स्वास्थ्य मंत्रालय, शिक्षा, कृषि, पशुपालन और कर्मचारी चयन आयोग (SSC) हैं।

 

उमंग एप को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीज़न (National e-Governance Division- NeGD), इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया था।

 

यह ‘डिजिटल इंडिया’ से जुड़ी एक पहल है।

 

उमंग एप के के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्ष 2020 में 'उमंग इंटरनेशनल' नाम इसे इसका अंतर्राष्ट्रीय संस्करण लॉन्च किया गया था।

 

अंतर्राष्ट्रीय संस्करण उन चुनिंदा देशों के लिये है जिनमें संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड शामिल हैं।

 

यह भारतीय अंतर्राष्ट्रीय छात्रों, NRIs और विदेशों में भारतीय पर्यटकों को किसी भी समय भारत सरकार की सेवाओं का लाभ उठाने में मदद करेगा।

 

यह उमंग पर उपलब्ध 'भारतीय संस्कृति' सेवाओं के माध्यम से भारत को विश्व भर में प्रस्तुत करने में भी मदद करेगा और विदेशी पर्यटकों के बीच भारत आने के लिये रुचि पैदा करेगा।

 

उमंग ने फरवरी 2018 में दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित छठे विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में 'सर्वश्रेष्ठ एम-सरकारी सेवा' (Best m-Government service) का पुरस्कार प्राप्त किया।