पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी समसामियिकी 2 (23-Aug-2020)
थुंबीमहोत्सवम 2020 (Thumbimahotsavam 2020)

Posted on August 23rd, 2020 | Create PDF File

hlhiuj

यह केरल में पहली बार आयोजित किया जाने वाला राज्य ड्रैगनफ्लाई फेस्टिवल (Dragonfly Festival) है।इसे वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर-इंडिया की राज्य इकाई द्वारा ‘सोसाइटी फॉर ओडोनेट स्टडीज़’ (SOS) तथा थुंबिपुरनम (Thumbipuranam) के साथ संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।उत्सव का आधिकारिक शुभंकर ‘पंटालु‘ (Pantalu) है।



राष्ट्रीय ड्रैगनफ्लाई उत्सव राष्ट्रीय जैव विविधता बोर्ड, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP), संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) तथा IUCN के सहयोग से WWF इंडिया, बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी और इंडियन ड्रैगनफ्लाई सोसाइटी द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय ड्रैगनफ्लाई उत्सव का हिस्सा है।ड्रैगनफ्लाई फेस्टिवल का आरंभ वर्ष 2018 में किया गया था।इसका उद्देश्य ड्रैगनफ्लाई तथा इस प्रजाति के अन्य सदस्यों द्वारा हमारे पर्यावरण में निभाई जाने वाली भूमिका के बारे में बताना तथा अन्य जानकारी प्रदान करना है।

 


ड्रैगनफ्लाई, एक कीट है जो ओडोनेट (Odonata) वर्ग से संबंधित है।एक वयस्क ड्रैगनफ्लाइ की विशेषताओं में बड़ी एवं बहुमुखी आँखें, दो जोड़ी मज़बूत पारदर्शी पंख (कभी-कभी रंगीन) और लंबी शरीरीरिक संरचना शामिल है।।