अन्तर्राष्ट्रीय समसामियिकी 2 (23-Aug-2020)
करिए म्यूजियम (Kariye Museum)

Posted on August 23rd, 2020 | Create PDF File

hlhiuj

* यह तुर्की में स्थित है।

 

* तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन द्वारा एतिहासक चोरा चर्च (Chora church) को एक मस्जिद में बदलने का आदेश जारी किया गया है।

 

* चौथी सदी के इस प्राचीन चर्च को ऑटोमन साम्राज्य के दौर में मस्जिद में बदल दिया गया था।

 

* वर्ष 1945 में तत्कालीन तुर्की सरकार द्वारा इसे म्यूजियम (करिए म्यूजियम) के रूप में घोषित कर दिया गया था।

 

* करिए (चोरा) संग्रहालय को मस्जिद में बदलने का निर्णय यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर के रूप में मान्यता प्राप्त हागिया सोफिया को मस्जिद में बदलने के एक महीने के बाद किया गया है।