पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी समसामयिकी 1(14-May-2022)
जैविक कचरे से चलने वाला पहला इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन
(The first electric vehicle (EV) charging station to run on organic waste)

Posted on May 15th, 2022 | Create PDF File

hlhiuj

महाराष्ट्र के पर्यावरण और पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे द्वारा जैविक कचरे से चलने वाला भारत का पहला इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन केशवराव खड़े मार्ग, मुंबई में किया गया है।

 

जैविक कचरे से चलने वाले इस चार्जिंग स्टेशन को एयरोकेयर क्लीन एनर्जी और बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के वार्ड डी द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।

 

इस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र से 220 यूनिट ऊर्जा उत्पन्न होती है और यह स्ट्रीट लाइटों को ऊर्जा  प्रदान करता है।

 

इसे वर्ष 2021 में बिजली उत्पन्न करने के लिये स्थापित किया गया था।

 

अब यह प्लांट ईवी चार्जिंग स्टेशन के रूप में भी कार्य करेगा।

 

ईवी मालिकों को उचित मूल्य पर चार्जिंग भी उपलब्ध कराई जाएगी।

 

यह प्लांट रोजाना करीब 80 से 110 क्यूबिक मीटर गैस भी उत्पन्न कर सकता है।

 

इलेक्ट्रिक वाहन आंतरिक दहन इंजन के बजाय इलेक्ट्रिक मोटर से संचालित होते हैं और इनमें ईंधन टैंक के बजाय बैटरी लगी होती है।

 

सामान्य तौर पर इलेक्ट्रिक वाहनों की परिचालन लागत कम होती है, क्योंकि इनकी संचालन प्रक्रिया सरल होती है और ये पर्यावरण के लिये भी अनुकूल होते हैं।