विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी समसामयिकी 1(3-May-2023)
स्टारबेरी-सेंस का सफल परीक्षण लॉन्च
(Successful trial launch of Starberry-Sense)

Posted on May 3rd, 2023 | Create PDF File

hlhiuj

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation- ISRO/इसरो) ने हाल ही में PSLV ऑर्बिटल एक्सपेरिमेंटल मॉड्यूल (POEM) पर लगे स्टारबेरी-सेंस (StarBerrySense) नामक कम लागत वाले स्टार सेंसर को लॉन्च किया, जिसने अपने पहले अंतरिक्ष परीक्षण के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया है।

 

स्टारबेरी-सेंस एक कम लागत वाला सेंसर है जिसे किसी अंतरिक्षयान के दृश्य क्षेत्र में तारों की पहचान करके उसके उन्मुखीकरण की त्वरित गणना करने हेतु डिज़ाइन किया गया है।

 

भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (Indian Institute of Astrophysics- IIA) में स्पेस पेलोड्स ग्रुप द्वारा विकसित StarBerrySense रास्पबेरी पाई मिनीकंप्यूटर के तहत बनाया गया है, जो लागत प्रभावी एवं निर्माण में सरल है।

 

POEM इसरो की एक अद्वितीय पहल है जो वैज्ञानिक प्रयोगों हेतु PSLV के चौथे चरण का उपयोग कक्षीय मंच के रूप में करता है।

 

स्टारबेरी-सेंस परीक्षण के प्रारंभिक निष्कर्षों से पता चलता है कि यह अंतरिक्ष में कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए अपेक्षित रूप से कार्य कर रहा है, जो निर्दिष्ट दिशा का सटीक आकलन करने में सक्षम इमेजिंग उपकरण तथा ऑनबोर्ड सॉफ्टवेर के साथ काम कर रहा है।

 

POEM :

 

POEM इसरो (ISRO) का एक प्रायोगिक मिशन है जो PSLV प्रक्षेपण यान के चौथे चरण के दौरान कक्षीय मंच के रूप में कक्षा में वैज्ञानिक प्रयोग करता है।

 

PSLV एक चार चरणों वाला रॉकेट है जहाँ पहले तीन चरण के भाग वापस समुद्र में गिर जाते हैं, और अंतिम चरण (PS4) - उपग्रह को कक्षा में लॉन्च करने के बाद अंतरिक्ष कबाड़ के रूप में समाप्त हो जाता है।

 

POEM में व्यवहार स्थिरीकरण के लिये एक समर्पित नेविगेशन गाइडेंस एंड कंट्रोल (NGC) प्रणाली है, जो अनुमत सीमा के अंदर किसी भी एयरोस्पेस वाहन के उन्मुखीकरण को नियंत्रित करने के लिये है।

 

NGC निर्दिष्ट सटीकता के साथ इसे स्थिर करने के लिये मंच के रूप में कार्य करेगा।