विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी समसामयिकी 1(29-July-2023)
सिल्वोपाश्चर प्रणाली
(Silvopasteur System)

Posted on August 1st, 2023 | Create PDF File

hlhiuj

सिल्वोपाश्चर एक प्राचीन और सिद्ध प्रणाली है जो एक ही भूमि पर वृक्षों, चारे और पशुधन को सामंजस्यपूर्ण रूप से एकीकृत करती है।

 

सिल्वोपाश्चर प्रणाली के लाभ : 

 

सिल्वोपाश्चर में वृक्ष शक्तिशाली प्राकृतिक कार्बन सिंक के रूप में कार्य करते हैं, जो उत्पादकता से समझौता किये बिना वृक्ष रहित चरागाहों की तुलना में पाँच से दस गुना अधिक कार्बन ग्रहण करते हैं।

 

ये स्थानीय जलवायु परिस्थितियों को भी नियंत्रित करते हैं, अत्यधिक तापमान और वायु का प्रतिरोध करते हैं, पशुधन के रहने के लिये अनुकूल वातावरण प्रदान करते हैं।

 

सिल्वोपाश्चर वृक्ष पोषक तत्त्वों के चक्रण में सहायता करते हैं, मिट्टी की स्थिरता और गुणवत्ता को बढ़ाते हैं तथा अपनी व्यापक जड़ प्रणालियों के माध्यम से कटाव का मुकाबला करते हैं।

 

सिल्वोपाश्चर एक स्थायी भूमि-उपयोग अभ्यास है जो लंबी अवधि में भूमि के स्वास्थ्य और उत्पादकता में सुधार कर सकता है।