राष्ट्रीय समसामियिकी 1 (19-Feb-2019)
ओडिशा ने प्रमुख पर्यटन पुरस्कार जीता
(Odisha won major tourism award)

Posted on February 19th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

ओडिशा ने हाल ही में मुंबई में आयोजित एक समारोह में ‘पर्यटन नेतृत्व पुरस्कार’ जीता है। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

 

उन्होंने कहा कि ओडिशा पर्यटन ने ‘ग्लोबल माइस एंड लग्जरी ट्रैवल कांग्रेस एंड अवॉर्ड्स’ में यह सम्मान अपने नाम किया।

 

ओडिशा पर्यटन के सहायक निदेशक सुनील कुमार पटनायक ने राज्य सरकार की तरफ से इस पुरस्कार को ग्रहण किया।

 

पटनायक ने कहा कि राज्य के लिए यह दूसरा महत्त्वपूर्ण पुरस्कार है। इससे पहले राज्य ने ‘टूरिज्म ब्रांड ऑफ द ईयर’ नामक पुरस्कार जीता था।