खेल समसामियिकी 1 (18-Feb-2019)
फुटबॉल रत्न पुरस्कार और 83वीं सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप
( Football Ratna Award and 83rd Senior National Badminton Championship)

Posted on February 18th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

फुटबॉल रत्न पुरस्कार-

अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में भारत की ओर से सबसे ज़्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर सुनील छेत्री को इस खेल के विकास में सहयोग देने के लिये 'फुटबॉल दिल्ली' ने पहले फुटबॉल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। 34 वर्षीय सुनील छेत्री को सरकार पद्मश्री से सम्मानित कर चुकी है। आपको बता दें कि 'फुटबॉल दिल्ली' इस खेल का दिल्ली में संचालन करती है। सुनील छेत्री को कैप्टन फैंटास्टिक के नाम से भी जाना जाता है। वह सक्रिय खिलाड़ियों के बीच क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद अंतर्राष्ट्रीय मैचों में दूसरे सबसे अधिक गोल करने वाले फुटबॉलर हैं।

 

83वीं सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप का महिला एकल खिताब-


मौजूदा चैम्पियन साइना नेहवाल ने ओलंपिक रजत पदक विजेता पी.वी. सिंधु को हराकर 83वीं सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप का महिला एकल खिताब जीत लिया। फाइनल में सिंधु को पराजित कर साइना ने लगातार दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया। पुरुष एकल में सौरभ वर्मा ने युवा खिलाड़ी लक्ष्य सेन को हराकर खिताब जीता। पुरुष युगल में प्रणव जैरी चोपड़ा और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने अर्जुन एम.आर. और श्लोक रामचंद्रन की जोड़ी को हराकर चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया।