अंतर्राष्ट्रीय समसामियिकी 2 (13-Jan-2021)
जावा सागर
(Java Sea)

Posted on January 13th, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

हाल ही में इंडोनेशिया की श्रीविजया एयरलाइन का एक विमान बोइंग 737-500 जावा सागर के पास के दुर्घटना ग्रस्त हो गया था। इंडोनेशिया की नौसेना ने इस विमान के ब्लैक बॉक्स को जावा सागर से खोज लिया है और मृतको की पहचान के साथ दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

जावा सागर

जावा सागर पूर्वी एशियाई देश इंडोनेशिया के जावा द्वीप के ठीक उत्तर में स्थित एक सागर है। इसके उत्तर में दक्षिण चीन सागर और पूर्व में फ्लोरस सागर स्थित है। कम औसत गहराई वाले इस सागर का का क्षेत्रफल लगभग 3.2 लाख वर्ग किलोमीटर है। मत्स्य आखेट जावा सागर में होने वाली प्रमुख आर्थिक गतिविधि है। क्षेत्र में समुद्री जीवों की 3,000 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। करीमुंजवा राष्ट्रीय उद्यान जावा सागर के क्षेत्र में ही स्थित हैं।

 

 ब्लैक बॉक्स 

‘ब्लैक बॉक्स' किसी भी विमान का सबसे जरूरी हिस्सा होता है। यह वायुयान में उड़ान के दौरान विमान से जुडी सभी तरह की गतिविधियों को रिकॉर्ड करने वाला उपकरण होता है। ब्लैक बॉक्स को फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर भी कहा जाता है। इसे यात्री, कार्गो और फाइटर सभी प्रकार के विमानों में लगाया जाता है।

 

ब्लैक बॉक्स बहुत ही मजबूत मानी जाने वाली धातु टाइटेनियम का बना होता है और टाइटेनियम के ही बने बॉक्स में बंद होता है ताकि ऊंचाई से जमीन पर गिरने या समुद्री पानी में गिरने की स्थिति में भी इसको कम से कम नुकसान हो।

‘ब्लैक बॉक्स’ समान्यतः दो प्रकार के बॉक्स होते हैं:

 

1. फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर: इसमें विमान की दिशा, ऊँचाई (altitude), ईंधन, गति, हलचल (turbulence), केबिन का तापमान सहित 88 प्रकार के आंकड़ों की 25 घंटों से अधिक की रिकार्डिंग को सुरक्षित रखा जा सकता है।

यह बॉक्स 11000°C के तापमान में भी लगभग एक घंटे तक सुरक्षित रह सकता है जबकि 260°C के तापमान में 10 घंटे से अधिक समय तक सुरक्षित रह सकता है।

 

2. कॉकपिट वोइस रिकॉर्डर: यह बॉक्स विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले के 2 घंटों के दौरान विमान के अंदर की आवाजों को रिकॉर्ड करता है इसमें विमान के इंजन की आवाज, आपातकालीन अलार्म की आवाज, केबिन और कॉकपिट की आवाज को रिकॉर्ड किया जाता है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि दुर्घटना से पहले विमान की स्थिति क्या थी और दुर्घटना के कारण क्या है।