दिवस विशेष समसामयिकी 1(29-July-2022)
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस
(International Tiger Day)

Posted on July 31st, 2022 | Create PDF File

hlhiuj

प्रत्येक वर्ष 29 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है।

 

यह दिन दुनिया के बाघों की आबादी के समक्ष  आने वाले खतरों के बारे में जागरूकता का प्रसार करने हेतु मनाया जाता है।

 

वे संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र के अति आवश्यक प्राणी है।

 

वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) के अनुसार, जैसा कि बाघ शीर्ष शिकारी है, इसलिये वह पृथ्वी के पारिस्थितिक तंत्र  को संतुलित बनाए रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है

 

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग टाइगर समिट में वर्ष 2010 में पहला विश्व बाघ दिवस मनाया गया था जिसमें टाइगर क्षेत्र  वाले कुल 13 देशों ने वर्ष 2022 तक जंगली बाघों की आबादी को दोगुना करने का वैश्विक लक्ष्य तय किया था।

 

बाघ संरक्षण वनों के संरक्षण का प्रतीक है।

 

बाघ एक अनूठा जानवर है जो किसी स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र और उसकी विविधता में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

यह एक खाद्य शृंखला में उच्च उपभोक्ता है और जंगली जानवरों (मुख्य रूप से बड़े स्तनपायी)  की आबादी को नियंत्रण में रखता है।

 

इस प्रकार बाघ शिकार द्वारा शाकाहारी जंतुओं और उस वनस्पति के मध्य संतुलन बनाए रखने में मदद करता है जिस पर वे भोजन के लिये निर्भर होते हैं।