अंतर्राष्ट्रीय समसामियिकी 1 (22-Feb-2021)
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी
(International Atomic Energy Agency)

Posted on February 22nd, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

हाल ही में, अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के चीफ ने बताया है, कि ईरान में, एजेंसी को निगरानी जारी रखने की अनुमति देने के संबंध में तीन महीने का एक “अस्थायी समाधान” खोजा गया है, हालांकि इसके तहत एजेंसी की पहुंच का स्तर सीमित होगा।

 

ईरान की रूढ़िवादी-प्रभुत्व वाली संसद द्वारा पिछले वर्ष दिसंबर में एक कानून पारित किया गया था, जिसमे, यदि अमेरिका, ईरान पर लगाए गए प्रतिबंध समाप्त नहीं करता है, तो देश में किए जा रहे कुछ निरीक्षणों को स्थगित करने का प्रावधान किया गया था। यह कानून मंगलवार से लागू होने वाला है।

 

यह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के प्रशासन, यूरोपीय शक्तियों और ईरान द्वारा वर्ष 2015 के परमाणु समझौते को बचाने की एक कोशिश है। यह समझौता, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा, एकपक्षीय रूप से अमेरिका को अलग करने के बाद से टूटने के कगार पर है।

 

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के बारे में:

 

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की स्थापना, वर्ष 1957 में संयुक्त राष्ट्र संघ भीतर ‘वैश्विक शांति के लिए परमाणु संगठन’ के रूप की गयी थी। यह एक अंतरराष्ट्रीय स्वायत संगठन है।इसका उद्देश्य विश्व में परमाणु ऊर्जा का शांतिपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करना है। यह परमाणु ऊर्जा के सैन्य उपयोग को किसी भी प्रकार रोकने में प्रयासरत रहती है।IAEA, संयुक्त राष्ट्र महासभा तथा सुरक्षा परिषद दोनों को रिपोर्ट करती है।इसका मुख्यालय वियना, ऑस्ट्रिया में स्थित है।



IAEA, अपने सदस्य देशों तथा विभिन्न भागीदारों के साथ मिलकर परमाणु प्रौद्योगिकियों के सुरक्षित, सुदृढ़ और शांतिपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने के लिए कार्य करता है।इसका उद्देश्य परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देना तथा परमाणु हथियारों सहित किसी भी सैन्य उद्देश्य के लिए इसके उपयोग को रोकना है।


बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स:

22 सदस्य राज्यों (प्रत्येक द्वारा निर्धारित भौगोलिक विविधता का प्रतिनिधित्व) – सामान्य सम्मेलन द्वारा निर्वाचन (प्रत्येक वर्ष 11 सदस्य) – 2 वर्ष का कार्यकाल

कम से कम 10 सदस्य देश – निवर्तमान बोर्ड द्वारा नामित

 


IAEA की भूमिकाएँ:

 

* IAEA गतिविधियों और बजट पर जनरल कॉन्फ्रेंस के लिए सिफारिशें करना
* IAEA मानकों को प्रकाशित करना
* IAEA की अधिकांश नीतियों का निर्माण करना
* जनरल कॉन्फ्रेंस के अनुमोदन से महानिदेशक की नियुक्त करना


IAEA द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम:

कैंसर थेरेपी हेतु कार्रवाई कार्यक्रम (Program of Action for Cancer Therapy- PACT)
मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम
जल उपलब्धता संवर्धन परियोजना
अभिनव परमाणु रिएक्टरों और ईंधन चक्र पर अंतर्राष्ट्रीय परियोजना, 2000