दिवस विशेष समसामयिकी 1(19-Nov-2022)
राष्ट्रीय एकता दिवस(National Integration Day)

Posted on November 20th, 2022 | Create PDF File

hlhiuj

प्रतिवर्ष पूरे भारत में 19 नवंबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है।

 

यह भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

 

इंदिरा गांधी ने भारतीय लोकतांत्रिक ढाँचे और परंपरा को मज़बूत बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

 

उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के युद्ध की कमान संभाली और जीत दर्ज की।

 

घोषित उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिये भारतीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में उनका विशेष योगदान रहा।

 

उन्होंने लोकतांत्रिक समाजवाद और कमज़ोर वर्गों की बेहतरी के क्षेत्र में बहुत काम किया।

 

उनके नेतृत्त्व में पोखरण में पहला परमाणु परीक्षण हुआ।

 

उनके कुशल मार्गदर्शन में अंतरिक्ष अनुसंधान एवं शांतिपूर्ण परमाणु विकास हुआ।

 

साथ ही राष्ट्रीय एकता दिवस सभी भारतीयों के बीच प्रेम और एकता को बढ़ाने के लिये मनाया जाता है।

 

राष्ट्रीय एकता दिवस को 'कौमी एकता दिवस' के नाम से भी जाना जाता है।

 

राष्ट्रीय एकता दिवस के निम्नलिखित उद्देश्य हैं- लोगों के बीच एकता, शांति, प्रेम और भाईचारे को प्रोत्साहित करना, भारतीय समाज में विभिन्न संस्कृति, भाषा और धर्म के लोगों के बीच सद्भाव को बढ़ावा देना।