राष्ट्रीय समसामयिकी 1(18-Nov-2022)
राजीव कुमार
(Rajiv Kumar)

Posted on November 20th, 2022 | Create PDF File

hlhiuj

नेपाल के चुनाव आयोग ने आगामी प्रतिनिधि सभा और प्रांतीय विधानसभा चुनाव के लिये भारत के मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार को अंतर्राष्‍ट्रीय पर्यवेक्षक के रूप में आमंत्रित किया है।

 

नेपाल में प्रतिनिधि सभा के 275 सदस्‍यों और सात प्रांतीय विधानसभाओं की 550 सीटों के लिये 20 नवंबर को चुनाव होंगे।

 

मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त 18 से 22 नवंबर तक नेपाल में आमंत्रित निर्वाचन अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्‍व करेंगे।

 

भारत निर्वाचन आयोग जिसे चुनाव आयोग के नाम से भी जाना जाता है, एक स्वायत्त संवैधानिक निकाय है जो भारत में संघ और राज्य चुनाव प्रक्रियाओं का संचालन करता है।

 

चुनाव आयोग की स्थापना 25 जनवरी, 1950 को संविधान के अनुसार की गई थी।

 

25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 

आयोग का सचिवालय नई दिल्ली में है।

 

यह देश में लोकसभा, राज्यसभा, राज्य विधानसभाओं, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव का संचालन करता है।

 

इसका राज्यों में पंचायतों और नगर पालिकाओं के चुनावों से कोई संबंध नहीं है।

 

इसके लिये भारत का संविधान अलग से राज्य चुनाव आयोग का प्रावधान करता है।