पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी समसामयिकी 1 (20-Jan-2021)
भारतीय स्टार कछुआ
(Indian Star Tortoise)

Posted on January 20th, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

हाल ही में आंध्र प्रदेश से ओडिशा को तस्करी किये जा रहे इंडियन स्टार टोर्टोइज़ (Indian Star Tortoise) को जब्त किया गया है।

 

इंडियन स्टार टोर्टोइज़ भारतीय उप-महाद्वीप में विशेष रूप से भारत के मध्य और दक्षिणी हिस्से में पाया जाता है। इसके अलावा यह पश्चिमी पाकिस्तान और श्रीलंका में भी पाया जाता है।

 

यह वन्य जीवन संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची IV के तहत संरक्षित है। 

 

इस सूची में उन प्रजातियों को शामिल किया गया है जो लुप्तप्राय नहीं हैं। इसमें संरक्षित प्रजातियों को शामिल किया जाता है लेकिन किसी भी उल्लंघन के मामले में दंड का प्रावधान अनुसूची-I और अनुसूची-II की तुलना में कम है।

 

वन्यजीवोंके अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर अभिसमय (CITES) की परिशिष्ट-I में सम्मिलित है।

 

IUCN स्थिति: असुरक्षित (Vulnerable)।