राजव्यवस्था समसामियिकी 1 (3-Sept-2020)
प्रश्नकाल (Question Hour)

Posted on September 3rd, 2020 | Create PDF File

hlhiuj

लोकसभा सचिवालय द्वारा 14 सितंबर से शुरू होने वाले मानसून संसद सत्र का आधिकारिक तौर पर शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिसमें प्रश्नकाल सम्मिलित नहीं किया गया है।

 

* प्रत्येक संसदीय बैठक के पहले घंटे को प्रश्नकाल कहा जाता है।

 

* यह सदन की प्रक्रिया के नियमों में उल्लिखित है।

* इस दौरान, सदस्य प्रश्न पूछते हैं और आमतौर मंत्री पर उत्तर देते हैं।

* प्रश्नकाल दोनों सदनों में सत्र के प्रत्येक दिन आयोजित किया जाता है। किंतु दो दिन इसके अपवाद होते हैं:

 

- जिस दिन राष्ट्रपति केन्द्रीय कक्ष में दोनों सदनों के सांसदों को संबोधित करते है, उस दिन कोई प्रश्नकाल नहीं होता है।


- जिस दिन वित्त मंत्री बजट पेश करते हैं उस दिन प्रश्नकाल नहीं होता है।