राज्य समसामियिकी 1 (17-Sept-2019)
हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र का नाम बदलकर 'कल्याण कर्नाटक' किया गया
(Hyderabad-Karnataka region was renamed as 'Kalyan Karnataka')

Posted on September 17th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र के लोगों की काफी समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए मंगलवार को इस क्षेत्र का नाम बदलकर 'कल्याण कर्नाटक' करने का ऐलान किया। क्षेत्र के विकास के लिये अलग से सचिवालय बनाया जाएगा।

 

येदियुरप्पा ने कलबुर्गी में कहा, "हैदराबाद-कर्नाटक का नाम कल्याण कर्नाटक करने की मांग काफी समय से लंबित थी। भगवान की कृपा से राज्य का मुख्यमंत्री रहते हुए मैं हैदराबाद-कर्नाटक को कल्याण कर्नाटक घोषित कर रहा हूं। क्षेत्र के छह जिलों में जश्न का माहौल है।"

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कल्याण कर्नाटक के विकास के लिये अलग से सचिवालय स्थापित किया जाएगा जिसके जरिये विकास कार्यों के लिये कोष जारी किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि नाम बदलने से संबंधित अन्य सभी औपचारिकताएं केंद्र के परामर्श से पूरी की जाएंगी।