अन्तर्राष्ट्रीय समसामियिकी 2 (10-Jan-2021)
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2021
(Henley Passport Index 2021)

Posted on January 10th, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

हाल ही में जारी किए गए हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2021 में दुनिया के सबसे दमदार पासपोर्ट की सूची में भारतीय पासपोर्ट तीन स्थान खिसककर 85वें स्थान पर पहुंच गया है।उल्लेखनीय है कि पिछले 16 वर्षों से हेनले एंड पार्टनर्स द्वारा प्रतिवर्ष हेनले पासपोर्ट इंडेक्स जारी किया जाता है।

 



इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) के आंकड़ों के आधार पर प्रतिवर्ष हेनले एंड पार्टनर्स द्वारा हेनले पासपोर्ट इंडेक्स जारी किया जाता है।इस पासपोर्ट इंडेक्स में देशों की रैंकिंग का निर्धारण इस आधार पर किया जाता है कि पासपोर्टधारक को बिना वीजा के कितने देशों में प्रवेश मिल सकता है।हेनले पासपोर्ट इंडेक्स वैश्विक नागरिकों के लिए एक अमूल्य संसाधन है और इस क्षेत्र में सरकार की नीतियों के लिए मानक संदर्भ प्रदान करता है।

 


इस वर्ष के हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2021 में ज्यादातर शीर्ष देश यूरोपीय है हालांकि, शीर्ष तीन स्थानों पर एशियाई देश हैं। ये तीन देश है-


1. जापान- जापान के पासपोर्ट के साथ 191 देशों की बिना वीजा के यात्रा की जा सकती है।


2. सिंगापूर- यहाँ के पासपोर्ट के साथ 190 देशों की बिना वीजा के यात्रा की जा सकती है।


3. दक्षिण कोरिया और जर्मनी- यहाँ के पासपोर्ट के साथ 189 देशों की यात्रा की जा सकती है।


इस रैंकिंग में अफगानिस्तान अंतिम 110वें स्थान पर है।


हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2021 की रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष भारत के पासपोर्ट की रैंकिंग में तीन पायदान की गिरावट हुई है। पिछले वर्ष के स्थान इस रैंकिंग में 82वां था और इस वर्ष भारत 85वें स्थान पर पहुंच गया है।भारत से साथ तजाकिस्तान भी 84वें स्थान पर है।चीन के अतिरिक्त सभी पड़ोसी देशों के मुक़ाबले भारत की स्थिति बेहतर है। इस रैंकिंग में चीन 70वें स्थान पर, भूटान 90वें श्रीलंका 100वें, बांग्लादेश 101वें, नेपाल 104वें और पाकिस्तान 107वें स्थान पर है।भारतीय पासपोर्टधारक भूटान, कंबोडिया, इंडोनेशिया, मकाऊ, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड, केन्या, मॉरिशस, सेशेल्स, जिम्बॉब्वे, यूगांडा, ईरान और कतर सहित 58 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं।