भारत के महान्यायवादी के कार्य एंव शक्तियां (Duties and Functions of Attorney General of India)

Posted on May 20th, 2022 | Create PDF File

hlhiuj

भारत सरकार के मुख्य कानून अधिकारी के रूप में महान्यायवादी के निम्नलिखित कर्तव्य हैं:

 

1.भारत सरकार को विधि संबंधी ऐसे विषयों पर सलाह दे जो राष्ट्रपति द्वारा सौंपे गए हों।

 

2.विधिक स्वरूप से ऐसे अन्य कर्तव्यों का पालन करे जो राष्ट्रपति द्वारा सौंपे गए हों।

 

3.संविधान या किसी अन्य विधि द्वारा प्रदान किए गए कृत्यों का निर्वहन करना।

 

राष्ट्रपति महान्यायवादी को निम्नलिखित कार्य सौंपता है:

 

1.भारत सरकार से संबंधित मामलों को लेकर उच्चतम न्यायालय में भारत सरकार की ओर से पेश होना।

 

2.संविधान के अनुच्छेद 143 के तहत, राष्ट्रपति के द्वारा उच्चतम न्यायालय में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करना।

 

3.सरकार से संबंधित किसी मामले में उच्च न्यायालय में सुनवाई का अधिकार।