निर्वाचन आयोग

Posted on May 23rd, 2022 | Create PDF File

hlhiuj

निर्वाचन आयोग एक स्थायी व स्वतंत्र निकाय है। इसका गठन भारत  के संविधान द्वारा देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के  उद्देश्य से किया गया था। संविधान के अनुच्छेद 324 के अनुसार संसद, राज्य विधानमंडल, राष्ट्रपति व उप-राष्ट्रपति के पदों के निर्वाचन के लिए संचालन, निर्देशन व नियंत्रण की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की  है। अत: चुनाव आयोग एक अखिल भारतीय संस्था है क्योंकि यह केंद्र व राज्य सरकारों दोनों के लिए समान है।

 

उल्लेखनीय है कि, राज्यों में होने वाले पंचायतों व निगम चुनावों से चुनाव आयोग का कोई संबंध नहीं है। इसके लिए भारत के संविधान में अलग राज्य निर्वाचन आयोगों की व्यवस्था की गई है।