नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 22

Posted on December 11th, 2018 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : एक्स एवियइंद्रा 2018 के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों  पर विचार करें -

 

  1. यह भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका की वायुसेना के मध्य किया जाने वाला संयुक्त अभ्यास है 
  2. यह एक अनूठा अभ्यास है जिसमें विदेशी प्रतिभागी अपनी वायु परिसंपत्तियां नहीं लाते हैं 

 

निम्न कूटों के आधार पर सही उत्तर का चयन करें   

 

  1. केवल I
  2. केवल II 
  3. I एवं II 
  4. दोनों में से कोई नहीं 

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : सुशासन के निम्न अवयव हैं-

 

  1. जवाबदेहिता 
  2. विधि का शासन 
  3. गोपनीयता 
  4. सहभागिता 
  5. लाल फ़ीताशाही 

 

निम्न कूटों के आधार पर सही उत्तर का चयन करें   

 

  1. I, II, III और IV 
  2. I, II, IV 
  3. III, IV एवं V 
  4. I, II, III और V 

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : हाल ही में समाचारों में रहा एग्माॅन्ट समूह नज़दीकी रूप से जुदा हुआ है?  

 

  1. अनर्जक परिसंपत्तियों के निपटान से 
  2. राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण से 
  3. सतत पर्यटन से 
  4. वित्तीय ख़ुफ़िया इकाईयों से  

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 :हाल ही में समाचारों में रहा वॉन करमन (Von Karman) क्रेटर कहाँ स्थित है- 

 

  1. चंद्रमा  
  2. मंगल 
  3. बृहस्पति  
  4. शुक्र  

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : निम्न में से कौन कौन देश खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के सदस्य हैं?

 

  1. सऊदी अरब 
  2. ओमान 
  3. यमन 
  4. संयुक्त अरब अमीरात 
  5. कुवैत 
  6. ईरान  

 

निम्न कूटों के आधार पर सही उत्तर का चयन करें   

 

  1. I, II, IV और V 
  2. I, II, III और IV 
  3. III, IV एवं V 
  4. I, II, III और V 

 

 

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

उत्तरमाला 

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (b)         

 

व्याख्या : एक्स एवियइंद्रा भारतीय वायु सेना एवं रशियन फेडेरेशन एयरोस्पेस फोर्स (आरएफएसएफ) के बीच एक सेना विशिष्ट अभ्यास है।यह एक अनूठा अभ्यास है जिसमें विदेशी प्रतिभागी अपनी वायु परिसंपत्तियां नहीं लाता।

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें-

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/ex-aviaindra-2018-commences-on-10-dec-2018

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (b)

 

व्याख्या : सुशासन के निम्न अवयव हैं-

  • जवाबदेहिता 
  • विधि का शासन
  • सहभागिता
  • पारदर्शिता 
  • स्थिरता 

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (d)

 

व्याख्या : एग्माॅन्ट समूह वित्तीय ख़ुफ़िया इकाईयों से सम्बंधित है। यह 159 वित्तीय खुफिया इकाइयों (एफआईयू) का एक संयुक्त निकाय है। एग्मोंट समूह मनी लॉंडरिंग और आतंकवादी वित्तपोषण (एमएल / टीएफ) से लड़ने के लिए विशेषज्ञता और वित्तीय खुफिया के सुरक्षित आदान-प्रदान के लिए एक मंच प्रदान करता है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (a)

 

व्याख्या : वौन करमन(Von Karman) क्रेटर चंद्रमा पर स्थित है।जो हाल ही में चीनी मिशन चांग’ई-4 के कारण चर्चा में है। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (a)

 

व्याख्या : खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के सदस्य हैं -

  • बहरीन 
  • कुवैत 
  • ओमान 
  • कतर 
  • सऊदी अरब 
  • संयुक्त अरब अमीरात