नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 102

Posted on March 18th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : नवाचार और उद्यमिता उत्सव-2019 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

 

  1. नवाचार और उद्यमिता उत्सव-2019 (FINE) प्रधानमंत्री कार्यालय की एक अनूठी पहल है 
  2. यह रचनात्मकता, नवाचार और उद्यमशीलता का महोत्सव है जिसकी शुरुआत 2016 में की गई थी

 

सही उत्तर का चयन करें 

 

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं   

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

 

  1. NIF ने देश भर से विचारों, नवाचारों और पारंपरिक ज्ञान का एक विशाल डेटाबेस तैयार किया है 
  2. विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की सहायता से वर्ष 2000 में NIF की स्थापना की गई थी

 

सही उत्तर का चयन करें -

 

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं                

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस (World Consumer Rights Day) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

 

  1. यह प्रत्येक वर्ष 15 मार्च को मनाया जाता है 
  2. इस वर्ष इसकी थीम ‘Trusted Smart Products’ (ट्रस्टेड स्मार्ट प्रोडक्ट्स) है

 

सही उत्तर का चयन करें -

 

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं                

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : AFINDEX-19 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

 

  1. यह अर्जेंटीना और भारत का संयुक्त इंडेक्स (Index) है 
  2. यह भारत और 16 अफ्रीकी देशों के बीच 10 दिवसीयअफ्रीका-भारत संयुक्त क्षेत्र प्रशिक्षण अभ्यास’ (AFINDEX) है

 

सही उत्तर का चयन करें -

 

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं                            

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : ग्लोबल फैसिलिटी फॉर डिज़ास्टर रिडक्शन एंड रिकवरी (Global Facility for Disaster Redution and Recovery- GFDRR ) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

 

 

  1. GFDRR, विकासशील देशों को प्राकृतिक खतरों तथा जलवायु परिवर्तन के प्रति उनकी भेद्यता को बेहतर ढंग से समझने और कम करने में मदद हेतु एक वैश्विक साझेदारी है 
  2. इसकी स्थापना सितंबर 2010 में की गई थी 

 

सही उत्तर का चयन करें 

 

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं   

        

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (d)         

 

व्याख्या : नवाचार और उद्यमिता उत्सव-2019 (FINE) राष्ट्रपति कार्यालय की एक अनूठी पहल है जिसका उद्देश्य ज़मीनी स्तर के नवाचारों को मान्यता देना, उन्हें सम्मानित तथा पुरस्कृत करना और सहायक पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देना है। अतः कथन 1 सही नहीं है।

यह रचनात्मकता, नवाचार और उद्यमशीलता का महोत्सव है जिसकी शुरुआत 2015 में की गई थी। अतः कथन 2 भी सही नहीं है।

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (c)

 

व्याख्या : भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की सहायता से वर्ष 2000 में नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन (NIF) की स्थापना की गई थी। नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन ने देश में ज़मीनी स्तर पर तकनीकी नवाचारों और उत्कृष्ट पारंपरिक ज्ञान को मज़बूत करने में योगदान दिया है। NIF ने देश भर से विचारों, नवाचारों और पारंपरिक ज्ञान का एक विशाल डेटाबेस तैयार किया है। अतः कथन 1 और 2 दोनों सही हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (c)

 

व्याख्या : 15 मार्च को प्रत्येक वर्ष विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह उपभोक्ता अधिकारों और ज़रूरतों के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिये मनाया जाता है। अत: कथन 1 सही है।

इस वर्ष इसकी थीम ‘Trusted Smart Products’ (ट्रस्टेड स्मार्ट प्रोडक्ट्स) है। अत: कथन 2 भी सही है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (b)

 

व्याख्या : AFINDEX-19 भारत और 16 अफ्रीकी देशों के बीच 10 दिवसीय अफ्रीका-भारत संयुक्त क्षेत्र प्रशिक्षण अभ्यास (Africa-India Joint Field Training Exercise-AFINDEX) है।

  • यह अभ्यास पुणे के औंध मिलिट्री स्टेशन (Aundh Military Station) और कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग (College of Military Engineering) में 18 से 27 मार्च, 2019 तक चलेगा।
  • यह संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास भारत और एक दर्जन से अधिक अफ्रीकी देशों के बीच किया जाएगा। इसका उद्देश्य मानवीय मूल्यों को बढ़ाना और संयुक्त शांति अभियानों को गति देना है। अत: कथन 1 सही नहीं है, जबकि कथन 2 सही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (a)

 

व्याख्या : GFDRR, विकासशील देशों को प्राकृतिक खतरों तथा जलवायु परिवर्तन के प्रति उनकी भेद्यता को बेहतर ढंग से समझने और कम करने में मदद हेतु एक वैश्विक साझेदारी है। अतः कथन 1 सही है।इसकी स्थापना सितंबर 2006 में की गई थी। अतः कथन 2 सही नहीं है।