सिविल हिन्दी ५ - भाग - 47 (Civil Hindi 5 - Part - 47)
परिक्षोपयोगी मुहावरे - भाग - 6 (Part - 6)
Posted on January 18th, 2019 | Create PDF File
परिक्षोपयोगी मुहावरे
भाग - 6 (Part - 6)
(अ) मुहावरा - अगर मगर करना
अर्थ - टालमटोल करना
वाक्य प्रयोग - उधार दिया गया धन वापस माँगने पर वह अगर - मगर करने लगा।
(ब) मुहावरा - आधा तीतर आधा बटेर
अर्थ - सुचारू रूप में नहीं होना
वाक्य प्रयोग - जो भी करो सुचारू रूप से करो, आधा तीतर आधा बटेर होने का क्या लाभ।
(स) मुहावरा - ऐब निकालना
अर्थ - दोष निकालना
वाक्य प्रयोग - वह हमेशा दूसरों में ऐब निकालता रहता है।
(द) मुहावरा - कलेजा मुँह को आना
अर्थ - अपार दुःख होना
वाक्य प्रयोग - उसकी बुरी दशा देखकर तो सभी का कलेजा मुँह को आता है।
(य) मुहावरा - ख़ाक छानना
अर्थ - भटकते फिरना
वाक्य प्रयोग - अपने लापता पुत्र की तलाश में वह दर - दर की ख़ाक छानता फिर रहा है।