सिविल हिन्दी ५ - भाग - 33 (Civil Hindi 5 - Part - 33)
समानार्थी शब्दों में सूक्ष्म अर्थ - भेद

Posted on January 4th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

समानार्थी शब्दों में सूक्ष्म अर्थ - भेद

 

 

(अ) नाप और माप :- (i) ठोस वस्तुओं को नापा जाता है, जैसे - मीटर, गज़, फ़ुट आदि में।जैसे - कपड़ा नाप कर लेते हैं।

                                  (ii) द्रव पदार्थों को मापांक उपकरणों से मापा जाता है, जैसे - दूध मापकर लेते है। 

 

 

 

 

(ब) निवेदन और प्रार्थना :- (i) विनयपूर्वक अपनी बात कहना निवेदन है, जैसे - सामान्यतः निवेदन व्यक्तियों से किया जाता है।

                                         (ii) आदरणीय व्यक्ति से कुछ विनय पूर्वक माँगना प्रार्थना है, जैसे - सामान्यतः प्रार्थना ईश्वर से की जाती है।   

 

 

 

 

(स) निश्चय और निर्णय :- (i) निश्चय मन के धरातल पर किया जाता है।

                                         (ii) निर्णय बुद्धि के माध्यम से तर्क - वितर्क करते हुए पक्ष - विपक्ष सोचकर किया जाता है।

 

 

 

 

(द) पुराना और प्राचीन :- (i) पुराना शब्द का प्रयोग कपड़ा, वस्तु आदि के अर्थों में किया जाता है।

                                       (ii) प्राचीन शब्द का प्रयोग भवन, ग्रन्थ, काल, युग आदि के अर्थों में प्रयुक्त होता है।

 

 

 

 

(य) मंत्रणा और परामर्श :- (i) कुछ प्रमुख लोगों के साथ जो मंत्रणा कि जाती है उसे गुप्त रखा जाता है।

                                         (ii) परामर्श किसी से भी किया जा सकता है, यह गुप्त नहीं रहता।