सिविल हिन्दी ५ - भाग - 42 (Civil Hindi 5 - Part - 42)
परिक्षोपयोगी मुहावरे - भाग - 1 (Part - 1)
Posted on January 16th, 2019 | Create PDF File
परिक्षोपयोगी मुहावरे
भाग - 1 (Part - 1)
(अ) मुहावरा - अंक में भरना
अर्थ - प्यार से गोद में लेना
वाक्य प्रयोग - शत्रुओं से मुक़ाबला करने के लिए पिता ने अपने सैनिक पुत्र को अंक में भर लिया।
(ब) मुहावरा - उल्टी मला फेरना
अर्थ - अनिष्ट की कामना करना
वाक्य प्रयोग - अक्सर देखने में आता है की लोग अपने सगे सम्बंधियों की उन्नति देखना पसंद नहीं करते, बल्कि उनके नाम की उलटी माला फेरते हैं।
(स) मुहावरा - ऊधौ का लेना ना माधौ का देना
अर्थ - किसी से किसी प्रकार का सम्बंध न रखना
वाक्य प्रयोग - दुनिया से तंग आकर अब वह ऊधौ का लेना ना माधौ का देना सा व्यवहार करने लगा है।
(द) मुहावरा - एक - पर - एक होना
अर्थ - एक से बढ़कर एक होना
वाक्य प्रयोग - बेईमानी के मामले में अधिकतर राजनेता एक - पर - एक हैं।
(य) मुहावरा - ककड़ी - खीरा समझना
अर्थ - तुच्छ अथवा नगण्य समझना
वाक्य प्रयोग - वह भले ही दिखने में कमज़ोर है फिर भी उसे ककड़ी - खीरा मत समझो।