सिविल हिन्दी ५ - भाग - 44 (Civil Hindi 5 - Part - 44)
परिक्षोपयोगी मुहावरे - भाग - 3 (Part - 3)
Posted on January 16th, 2019 | Create PDF File
परिक्षोपयोगी मुहावरे
भाग - 3 (Part - 3)
(अ) मुहावरा - अंगारों पर लोटना
अर्थ - रोष और जलन के मारे कुढ़ना
वाक्य प्रयोग - उसकी उन्नति देखकर रानू की स्थिति अंगारों पर लोटने जैसी हो गयी।
(ब) मुहावरा - आँधी के आम
अर्थ - सामयिक लाभ
वाक्य प्रयोग - अचानक आई॰पी॰एल॰ क्रिकेट के शुरू होने से तमाम खिलाड़ियों को आँधी के आम मिल गए।
(स) मुहावरा - खेत रहना
अर्थ - युद्ध में मारा जाना
वाक्य प्रयोग - किसी भी देश में जब भी युद्ध होता है, हज़ारों वीर खेत रहते हैं।
(द) मुहावरा - गज़ भाग की छाती होना
अर्थ - अत्यधिक गर्व का अनुभव होना
वाक्य प्रयोग - अपनी संतान को प्रगति पथ पर बढ़ते देखकर हर पिता की छाती गज़ भर की हो जाती है।
(य) मुहावरा - घड़ों पानी पड़ना
अर्थ - अत्यंत लज्जित होना
वाक्य प्रयोग - रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने पर उसके ऊपर घड़ों पानी पद गया।