सिविल हिन्दी ५ - भाग - 43 (Civil Hindi 5 - Part - 43)
परिक्षोपयोगी मुहावरे - भाग - 2 (Part - 2)
Posted on January 16th, 2019 | Create PDF File
परिक्षोपयोगी मुहावरे
भाग - 2 (Part - 2)
(अ) मुहावरा - अंगार सिर पर धरना
अर्थ - अत्यंत दुःख सहना
वाक्य प्रयोग - असहाय बच्चों को आजीवन सिर पर अंगार धरकर चलना पड़ता है।
(ब) मुहावरा - आँखों का अंधा गाँठ का पूरा
अर्थ - बेवक़ूफ़ किन्तु धनवान मनुष्य
वाक्य प्रयोग - वह अपने मुश्किल समय में स्वयं की मदद तक ना कर सका चूँकि वह तो आँखों का अंधा गाँठ का पूरा था।
(स) मुहावरा - काटो तो ख़ून नहीं
अर्थ - अत्यंत भयभीत होना
वाक्य प्रयोग - वह बालिका हत्यारे को देखते ही ऐसे हो गयी मानो काटो तो ख़ून नहीं।
(द) मुहावरा - ख़ुशामदी टट्टू
अर्थ - मुँह पर बढ़ाई करने वाला
वाक्य प्रयोग - अधिकतर नेता ख़ुशामदी टट्टुओं से ही प्रसन्न रहते हैं।
(य) मुहावरा - चाँदी का जूता मारना
अर्थ - घूस देना
वाक्य प्रयोग - अयोग्य से अयोग्य व्यक्ति भी चाँदी का जूता मारकर अपना काम करा लेता है।