सिविल हिन्दी ५ - भाग - 52 (Civil Hindi 5 - Part - 52)
अशुद्धि - संशोधन
Posted on January 29th, 2019 | Create PDF File
अशुद्धि - संशोधन
(अ) अशुद्ध वाक्य : यह बात तमाम देश भर में फैल गयी।
शुद्ध वाक्य : यह बात देश भर में फैल गयी।
(ब) अशुद्ध वाक्य : दोनों की दशा एक सी है।
शुद्ध वाक्य : दोनों की दशायें एक सी हैं।
(स) अशुद्ध वाक्य : सब लोग अपनी राय दें।
शुद्ध वाक्य : सब लोग अपनी - अपनी राय दें।
(द) अशुद्ध वाक्य : कृतज्ञता से बढ़कर कोई पाप नहीं है।
शुद्ध वाक्य : कृतज्ञता से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है।
(य) अशुद्ध वाक्य : यामा की रचियता को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला।
शुद्ध वाक्य : यामा की रचयिता को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला।