सिविल हिन्दी ५ - भाग - 46 (Civil Hindi 5 - Part - 46)
परिक्षोपयोगी मुहावरे - भाग - 5 (Part - 5)
Posted on January 18th, 2019 | Create PDF File
परिक्षोपयोगी मुहावरे
भाग - 5 (Part - 5)
(अ) मुहावरा - ईद का चाँद होना
अर्थ - बहुत समय बाद दिखायी देना
वाक्य प्रयोग - सत्ता में आने के बाद से तो वे नेता ईद का चाँद हो गए हैं।
(ब) मुहावरा - आँखों का पानी मरना
अर्थ - अत्यंत निर्लज्ज होना
वाक्य प्रयोग - वह अब किसी की भी नहीं सुनता, लगता उसकी आँखों का पानी मर गया है।
(स) मुहावरा - काग़ज़ी घोड़े दौड़ाना
अर्थ - केवल लिखा - पढ़ी करते रहना ; व्यापार में कुछ न होना
वाक्य प्रयोग - सफलता के लिए परिश्रम भी करना पड़ेगा, सिर्फ़ काग़ज़ी घोड़े दौड़ने से कुछ नहीं होगा।
(द) मुहावरा - घास काटना
अर्थ - तुच्छ काम करना
वाक्य प्रयोग - यदि मन से पढ़ाई नहीं करोगे तो एक दिन तुम्हें घास ही काटनी पड़ेगी।
(य) मुहावरा - तख़्ता पलटना
अर्थ - अपदस्थ होना
वाक्य प्रयोग - अशोक ने धनानंद का तख़्ता पलट कर अपना साम्राज्य स्थापित किया।