अन्तर्राष्ट्रीय समसामियिकी 1 (29-Nov-2020)
कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने 'Quarantine’ शब्द को दिया वर्ड ऑफ द ईयर 2020 का नाम
(Cambridge Dictionary names 'quarantine’ Word of the Year 2020)

Posted on November 29th, 2020 | Create PDF File

hlhiuj

* कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने 'quarantine’ शब्द को वर्ड ऑफ द ईयर 2020 का नाम दिया।

 

* इस शब्द को वर्ड ऑफ द ईयर का नाम दिया उन डेटा के आधार पर दिया गया है जिससे दर्शाते है कि यह शब्द इस वर्ष कैम्ब्रिज डिक्शनरी में सबसे अधिक खोजे गए शब्दों में से एक था।

 

* कैम्ब्रिज के संपादकों ने देखा है कि लोग इस साल एक नए तरीके से इस शब्द का उपयोग कर रहे हैं, जिसमें "समय की सामान्य अवधि जिसमें लोगों को अपने घरों को छोड़ने या स्वतंत्र रूप से यात्रा करने की अनुमति नहीं है ताकि वे बीमारी के सम्पर्क में आने से बचें या उसे फैला न सकें।" quarantine का यह नया अर्थ अब कैम्ब्रिज डिक्शनरी में जोड़ा गया है।

 

* आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, "स्पाइक और ओवरआल व्यू (नवंबर की शुरुआत में 183,000 से अधिक) दोनों के लिए Quarantine शब्द टॉप फाइव में रैंक करने वाला एकमात्र शब्द था, जिसमें 18-24 मार्च के सप्ताह में सबसे बड़ी स्पाइक खोज (28,545) थी, जब दुनिया भर के कई देश में कोविड -19 के परिणामस्वरूप लॉकडाउन हुआ।