राष्ट्रीय समसामयिकी 2(6-July-2023)
नए संसद भवन के उद्घाटन के उपलक्ष्य में 75 रुपये का एक विशेष सिक्का
(A special coin of Rs 75 to mark the inauguration of the new Parliament House)

Posted on July 6th, 2023 | Create PDF File

hlhiuj

वित्त मंत्रालय ने घोषणा की कि नए संसद भवन के उद्घाटन के उपलक्ष्य में 75 रुपये का एक विशेष सिक्का (Special Coin) जारी किया जायेगा। 

 

यह विशेष सिक्का भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जारी किया गया है।

     

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मई को देश के नए संसद भवन बिल्डिंग का उद्घाटन किया जिसके साथ ही इस स्पेशल सिक्के को भी लांच किया गया। 

 

सिक्के की विशेषता :

 

इस सिक्के पर एक तरफ अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष को दर्शाया गया है, जिसके नीचे "सत्यमेव जयते" लिखा होगा। 

 

जिसके बाईं ओर देवनागरी लिपि में "भारत" और दाईं ओर अंग्रेजी में "इंडिया" शब्द लिखा है।

 

इस सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा और इसमें 50 फीसदी चांदी, 40 फीसदी कॉपर और 5-5 फीसदी निकल व ज़िंक धातु का मिश्रण किया गया है।

 

इस स्पेशल सिक्के में रुपये का चिन्ह भी बना होगा, साथ ही लायन कैपिटल के नीचे 75 का मूल्यवर्ग भी लिखा होगा। 

 

सिक्के के दूसरे भाग पर संसद परिसर की तस्वीर अंकित की गयी है। 

 

साथ ही ऊपरी परिधि पर "संसद संकुल" शब्द देवनागरी लिपि में लिखा होगा। 

 

इसके निचले भाग में अंग्रेजी में "पार्लियामेंट कॉम्प्लेक्स" लिखा होगा।

 

पहले  जारी किये गये 75 रुपये के सिक्के :

 

यह पहली बार नही है जब किसी स्पेशल इवेंट्स पर 75 रुपये के सिक्के को जारी किया जा रहा है। 

 

इससे पहले भी इस स्पेशल कॉइन को जारी किया गया है। 

 

अक्टूबर 2020 में, खाद्य और कृषि संगठन (FAO) की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 75 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया गया था।

 

'स्मारक' या स्पेशल सिक्के :

 

स्मारक सिक्के को कलेक्टर के कॉइन (collector’s coins) नाम से भी जाना जाता है। 

 

भारत ने महत्वपूर्ण घटनाओं को चिह्नित करने या प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को श्रद्धांजलि देने के लिए इन सिक्कों का उपयोग किया जाता है। 

 

इससे पहले 100 रुपये के भी स्पेशल सिक्के जारी किये जा चुके है।

 

स्मारक सिक्के भारत सरकार के अधीन काम करने वाले चार टकसालों में निर्मित किये जाते है जो मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और नोएडा में स्थित है। 

 

इनका उत्पादन सीमित मात्रा में किया जाता है।

 

इन स्पेशल सिक्कों का उपयोग सामान्य लेनदेन के लिए नहीं किया जा सकता है। 

 

इन सिक्कों को लीगल टेंडर के रूप में जारी नहीं किया जाता है। 

 

स्मारक सिक्के सोने और चांदी जैसी कीमती धातुएं से बनाये जाते हैं।

 

 

हाल में जारी किए गए स्मारक सिक्के  :

 

75 रुपये के स्पेशल सिक्के के अतिरिक्त, सरकार आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी के संस्थापक नंदामुरी तारक राम राव (एनटीआर) की स्मृति में 100 रुपये के चांदी के स्मारक सिक्के को भी लांच करेगी।

 

पिछले साल पीएम मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित 90वीं इंटरपोल कांफ्रेंस में 100 रुपये के एक स्मारक सिक्के को जारी किया था। 

 

साथ ही सरकार ने आईआईटी-रुड़की की स्थापना के 175 साल पूरे होने के अवसर पर 175 रुपये के स्मारक सिक्के को लांच किया था।