Civil Hindi Pedia

About UPSC

परिचय( Introduction)

यू॰पी॰एस॰सी॰ अर्थात् संघ लोकसेवा आयोग विभिन्न अखिल भारतीय सेवाओं जैसे-आई॰ए॰एस॰ (IAS), आई॰पी॰एस॰ (IPS), आई॰एफ़॰एस॰ (IFS) के साथ ही विभिन्न केंद्रीय सेवाओं हेतु परीक्षाओं का आयोजन करता है।इसके अलावा यह केंद्रीय सशस्त्र बलों तथा सैन्य अधिकारियों के चयन हेतु भी परीक्षा का आयोजन करता है,साथ ही यह दिल्ली तथा पुडुचेरी प्रशासनिक व पुलिस सेवा के अधिकारियों का चयन सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से करता है।



यू॰पी॰एस॰सी॰ द्वारा आयोजित करायी जाने वाली परीक्षाएँ [Exams Conducted by UPSC]

सिविल सेवा परीक्षा [Civil Services Examination]

सामान्यतः लोग इसे आई॰ए॰एस॰ (IAS) की परीक्षा के नाम से भी जानते हैं, लेकिन इसके माध्यम से आई॰पी॰एस॰ (IPS) भारतीय विदेश सेवा,भारतीय रेल सेवा, भारतीय राजस्व सेवा आदि सेवाओं के    लिए भी अधिकारियों का चयन किया जाता है।इस परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों का न्यूनतम स्नातक होना अनिवार्य है।



भारतीय वन सेवा परीक्षा [Indian Forest Service Examination]

यह भारतीय प्रशासनिक सेवा व भारतीय पुलिस सेवा के बाद भारत की तीसरी व अंतिम अखिल भारतीय सेवा है।इसका प्रथम चरण सिविल सेवा परीक्षा के साथ ही सम्पन्न होता है,परन्तु मुख्य परीक्षा व साक्षात्कार का आयोजन अलग होता है।





संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा [Combined Defence Services Examination] :

इस परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), भारतीय नौसेना अकादमी (INA), भारतीय वायुसेना अकादमी (IAFA) तथा अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA) हेतु किया जाता है।यह परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है तथा अविवाहित स्नातक ही इसमें भाग ले सकते हैं।





राष्ट्रीय रक्षा अकादमी परीक्षा [National Defence Academy Examination]

इस परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी हेतु किया जाता है।यू॰पी॰एस॰सी॰ (UPSC) द्वारा इस परीक्षा का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाता है।इसके लिए न्यूनतम पात्रता 10+2 (इंटरमीडिएट) है तथा अविवाहित अभ्यर्थी ही इसके पात्र हैं।





केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा [Central Armed Police Force Examination]

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सहायक कमांडेंट पदों पर चयन हेतु इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है।इस परीक्षा का आयोजन वर्ष में एक बार यू॰पी॰एस॰सी॰ द्वारा किया जाता है।इसके लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक है।





सहायक भविष्य निधि आयुक्त [Assistant Provident Fund Commissioner] :

सहायक भविष्य निधि आयुक्त के पद पर अधिकारियों के चयन हेतु इस परीक्षा का आयोजन यू॰पी॰एस॰सी॰ द्वारा प्रत्येक वर्ष किया जाता है।चयन पश्चात् अधिकारी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत कार्य करते हैं। 





अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा [Engineering Services Examination]

इस परीक्षा का आयोजन भारतीय अभियांत्रिकी सेवा (IES) हेतु अधिकारियों के चयन के लिए किया जाता है।इस परीक्षा के लिए न्यूनतम पात्रता अभियांत्रिकी में स्नातक है।  





संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा [Combined Medical Services Examination]:

इस परीक्षा का आयोजन यू॰पी॰एस॰सी॰ द्वारा भारत सरकार की संस्थाओं में चिकित्सा अधिकारियों के चयन हेतु किया जाता है।इस परीक्षा हेतु न्यूनतम शैक्षिक योग्यता M.B.B.S. है।  





विशेष श्रेणी रेलवे प्रशिक्षु परीक्षा [Special Class Railway Apprentices Examination]

इस परीक्षा का आयोजन यू॰पी॰एस॰सी॰ द्वारा Indian Railway Institute of Mechanical and Electrical Engineering, Jamalpur में प्रवेश हेतु किया जाता है।इस परीक्षा हेतु न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10+2 (इंटरमीडिएट) है।चार वर्ष के निश्चित शैक्षिक कार्यक्रम के पश्चात् अभ्यर्थी सीधे रेलवे में अधिकारी पद पर चयनित होते हैं। :





संयुक्त भू-वैज्ञानिक तथा भू-विज्ञानी परीक्षा [Combined Geo-Scientist and Geologist Examination]

इस परीक्षा का आयोजन भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण में भू-वैज्ञानिकों (Geologists), भू-भौतिकविदों (Geophysicists) तथा रसायनज्ञों (Chemists) के पदों हेतु चयन के लिए किया जाता है, साथ ही इसके माध्यम से केंद्रीय भूजल बोर्ड में जल भू-विज्ञानी(Hydrogeologist) का पद भी भरा जाता है।   

परीक्षाएं जो यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाती हैं

नवीनतम अधिसूचना