दिवस विशेष समसामयिकी 1 (6-June-2021)
विश्व पर्यावरण दिवस 2021
(world environment day 2021)

Posted on June 6th, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

हर साल 5 जून को विश्व स्तर पर World Environment Day यानि विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 

प्रतिवर्ष यह दिन पर्यावरण संक्षरण और लोगों को प्रकृति के महत्त्व के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।

 

यह दिन पर्यावरण को संरक्षित करने और इसे बनाए रखने में व्यक्तियों, उद्यमों और समुदायों द्वारा "एक प्रबुद्ध विचार और जिम्मेदार आचरण के लिए आधार" को व्यापक बनाने का अवसर प्रदान करता है।

 

इस वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस की थीम 'Reimagine. Recreate. Restore' है।

 

क्योंकि यह वर्ष पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली पर संयुक्त राष्ट्र दशक की शुरुआत का प्रतीक है।

 

इस वर्ष पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली के महत्व को उजागर करने के लिए पाकिस्तान इस दिवस का वैश्विक मेजबान है।

 

साल 1974 में पहली बार "Only one Earth" के नारे के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था।

 

वर्ष 1972 में मानव पर्यावरण पर सम्मेलन आयोजित किया गया था जो संयुक्त राष्ट्र में 5 से 16 जून तक चला था।