स्वास्थ्य समसामयिकी 1 (1-June-2021)
तंबाकू नियंत्रण में प्रयासों के लिए WHO ने डॉ हर्षवर्धन को किया सम्मानित
(WHO honors Dr Harsh Vardhan for his efforts in tobacco control)

Posted on June 1st, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन (Dr Harsh Vardhan) को तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए 'WHO महानिदेशक विशेष मान्यता पुरस्कार' से सम्मानित किया है।

 

WHO, हर साल छह WHO क्षेत्रों में से प्रत्येक में व्यक्तियों या संगठनों को तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए मान्यता देता है।

 

यह मान्यता WHO के महानिदेशक विशेष मान्यता पुरस्कार और विश्व तंबाकू निषेध दिवस पुरस्कारों का रूप लेती है।

 

डॉ हर्षवर्धन नेतृत्व ने ई-सिगरेट और गर्म तंबाकू उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने के लिए 2019 के राष्ट्रीय कानून में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।