अर्थव्यवस्था समसामयिकी 2(31-Jan-2023)
बजट क्या है?
(What is Budget?)

Posted on February 1st, 2023 | Create PDF File

hlhiuj

बजट, सरकार के ‘व्यय’, कर लगाने की योजना है और अन्य लेनदेनों, जो अर्थव्यवस्था और नागरिकों के जीवन को प्रभावित करते हैं, का ब्लूप्रिंट होता है।

 

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 के अनुसार, एक किसी विशिष्ट वित्तीय वर्ष के केंद्रीय बजट को वार्षिक वित्तीय विवरण (AFS) कहा जाता है।

 

वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के विभाग का ‘बजट प्रभाग’ बजट तैयार करने हेतु उत्तरदायी नोडल निकाय है।

 

यह एक वित्तीय वर्ष में सरकार की अनुमानित प्राप्तियों और व्यय का विवरण है (जो चालू वर्ष में 1 अप्रैल से शुरू होकर अगले वर्ष के 31 मार्च को समाप्त होता है)।

 

स्वतंत्र भारत का पहला बजट वर्ष 1947 में प्रस्तुत किया गया था।

 

बजट के घटक : 

 

केंद्रीय बजट के मुख्यतः तीन प्रमुख घटक होते हैं- व्यय, प्राप्तियाँ और घाटा। परिभाषा के आधार पर व्यय, प्राप्तियों और घाटे के कई वर्गीकरण और संकेतक हो सकते हैं।

 

व्यय :

 

संपत्ति और देनदारियों पर उनके प्रभाव के आधार पर :

 

पूंजीगत व्यय एक टिकाऊ प्रकृति की संपत्ति का निर्माण करने या आवर्ती देनदारियों को कम करने के उद्देश्य से किया जाता है।

 

इसके तहत नए स्कूलों या नए अस्पतालों के निर्माण हेतु किया गया व्यय शामिल होता है। इन सभी को पूंजीगत व्यय के रूप में वर्गीकृत किया जाता है क्योंकि वे नई संपत्ति के निर्माण की ओर ले जाते हैं।

 

राजस्व व्यय :

 

राजस्व व्यय में कोई भी ऐसा व्यय शामिल होता है, जो संपत्ति के निर्माण या देनदारियों को कम नहीं करता है।

 

मज़दूरी और वेतन, सब्सिडी या ब्याज़ भुगतान पर व्यय को आमतौर पर राजस्व व्यय के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।

 

बजट में निम्नलिखित बिंदुओं को शामिल किया जाता है :

 

राजस्व और पूंजी प्राप्तियों का अनुमान।

 

राजस्व बढ़ाने के तरीके और साधन।

 

व्यय अनुमान।

 

पिछले वित्तीय वर्ष की वास्तविक प्राप्तियों और व्यय का विवरण तथा उस वर्ष में किसी भी कमी या अधिशेष का कारण।

 

आने वाले वर्ष की आर्थिक और वित्तीय नीति, अर्थात् कराधान प्रस्ताव तथा नई योजनाओं/परियोजनाओं की शुरुआत।

 

संसद में बजट छह चरणों से गुज़रता है :

 

बजट की प्रस्तुति।

 

आम चर्चा।

 

विभागीय समितियों द्वारा जाँच।

 

अनुदान मांगों पर मतदान।

 

विनियोग विधेयक पारित करना।

 

वित्त विधेयक पारित करना।