शारीरिक मूल्य और बौद्धिक मूल्य क्या हैं ? (What are physical values and intellectual values ?)

Posted on March 18th, 2020 | Create PDF File

स्वास्थ्य एवं सौंदर्य को शारीरिक मूल्य कहा जाता है। ये अपने आप में मूल्यपूर्ण हैं। अच्छे स्वास्थ्य के बिना सामान्य मानवीय गतिविधियां संभव नहीं है। स्वास्थ्य की ही भांति सौंदर्य को भी शारीरिक मूल्य के अंतर्गत रखा गया है। यद्यपि सौंदर्य एक मूल्यमीमांसीय अवधारणा हैं। इसका अध्ययन सौंदर्यशास्त्र के अंतर्गत किया जाता है।

 

शिक्षा एवं ज्ञान को बौद्धिक मूल्य की संज्ञा दी जाती है। शिक्षा के अभाव में व्यक्तित्व का विकास संभव नहीं है। ज्ञान की प्राप्ति शिक्षा से ही संभव है। शिक्षा एवं ज्ञान के अभाव के कारण मानव जीवन में अनेक समस्याएं आती हैं जिनका समाधान इनके अभाव में संभव नहीं है। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में शिक्षा एवं ज्ञान दोनों अत्यधिक महत्वपूर्ण हो गए हैं। इसलिए भारतीय संविधान में 6-44 वर्ष के बच्चों के लिए प्राथमिक शिक्षा निःशुल्क की गई है साथ ही इसे मौलिक अधिकार में सम्मिलित कर लिया गया है।