अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी 1 (26-November-2021)
उपराष्ट्रपति आभासी रूप से 13वें ASEM शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे है
(Vice President Virtually Representing India at 13th ASEM Summit)

Posted on November 26th, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

ASEM (एशिया-यूरोप मीटिंग) शिखर सम्मेलन के 13वें संस्करण का आयोजन 25 और 26 नवंबर, 2021 को किया गया है।

 

शिखर सम्मेलन की मेजबानी ASEM अध्यक्ष के रूप में कंबोडिया (Cambodia) द्वारा की जा रही है।

 

दो दिवसीय ASEM शिखर सम्मेलन का विषय साझा विकास के लिए बहुपक्षवाद को मजबूत करना (Strengthening Multilateralism for Shared Growth) है।

 

वर्चुअल प्लेटफॉर्म के जरिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू (M. Venkaiah Naidu) कर रहे हैं।

 

ASEM शिखर सम्मेलन एशिया और यूरोप के देशों को क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने और व्यापक क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के लिए एक साथ लाएगा।

 

ASEM समूह में 51 सदस्य देश और दो क्षेत्रीय संगठन हैं - यूरोपीय संघ (European Union) और दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (Association of Southeast Asian Nations - ASEAN)।

 

2021 का शिखर सम्मेलन ASEM प्रक्रिया की 25वीं वर्षगांठ का प्रतीक है।