पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी समसामियिकी 2 (23-Feb-2021)
पेरिस जलवायु समझौते में अमेरिका की आधिकारिक तौर पर वापसी
(US officially withdraws in Paris climate agreement)

Posted on February 23rd, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

* अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन की अध्यक्षता में संयुक्त राज्य अमेरिका ने आधिकारिक रूप से पेरिस समझौते (Paris Agreement) में वापसी की है।

 

* इससे पहले, नवंबर 2020 में, अमेरिका ने तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आदेश पर समझौते को आधिकारिक रूप से छोड़ दिया था।

 

* 2015 में लैंडमार्क पेरिस जलवायु समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे, जिसके अनुसार देशों को हर पांच साल में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन पर अंकुश लगाने के लिए अपनी प्रतिबद्धताओं को बढ़ाने की उम्मीद है।

 

* वैश्विक संधि का लक्ष्य ग्लोबल वार्मिंग को 2°C से कम और 1.5°C तक सीमित करने का प्रयास करना है।