अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी 3 (6-October-2021)
टैक्स इंस्पेक्टर विदाउट बॉर्डर्स कार्यक्रम
(Tax Inspectors Without Borders Programme)

Posted on October 6th, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) तथा आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) ने सेशेल्स में टैक्स इंस्पेक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (TIWB) कार्यक्रम शुरू किया है।

 

भारत को इस कार्यक्रम के लिये भागीदार प्रशासन के रूप में चुना गया है जो कर विशेषज्ञता प्रदान किया है।

 

TIWB :

 

अगले 12 महीनों के दौरान भारत का लक्ष्य सर्वोत्तम ऑडिट प्रथाओं को साझा करते हुए अपने कर लेखा परीक्षकों की तकनीकी जानकारी और कौशल हस्तांतरित करके सेशेल्स के कर प्रशासन को मज़बूत करने में सहायता करना है।

 

यह पर्यटन और वित्तीय सेवा क्षेत्रों के स्थानांतरण एवं मूल्य निर्धारण मामलों पर केंद्रित है।

 

ट्रांसफर प्राइस, जिसे ट्रांसफर कॉस्ट के रूप में भी जाना जाता है, वह कीमत है जिस पर संबंधित साझेदारों जैसे विभागों के बीच आपूर्ति या श्रम के व्यापार के दौरान एक-दूसरे के साथ लेन-देन किया जाता है। बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ मुनाफे को कम कर अन्य क्षेत्रों में स्थानांतरित करने के लिये स्थानांतरण कीमतों में हेरफेर कर सकती हैं।

 

यह छठा TIWB कार्यक्रम है जिसे भारत ने कर विशेषज्ञता प्रदान करके समर्थन प्रदान  किया है।

 

भारत के साथ पाँचवाँ TIWB कार्यक्रम जून 2021 में भूटान में शुरू किया गया था।

 

टैक्स इंस्पेक्टर विदाउट बॉर्डर्स कार्यक्रम :

 

TIWB एक क्षमता निर्माण कार्यक्रम है।

 

यह दुनिया भर में विकासशील देशों की लेखापरीक्षा क्षमता और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के अनुपालन को मज़बूत करने के लिये जुलाई 2015 में शुरू की गई एक संयुक्त OECD/UNDP पहल है।

 

यह पूरे अफ्रीका, एशिया, पूर्वी यूरोप, लैटिन अमेरिका और कैरिबियन के विकासशील देशों में योग्य विशेषज्ञों को नियुक्ति करता है ताकि ऑडिट, आपराधिक कर जाँच तथा स्वचालित रूप से आदान-प्रदान की गई जानकारी के प्रभावी उपयोग से क्षेत्रों में कर क्षमता का निर्माण किया जा सके।

 

TIWB की सहायता से दुनिया के कुछ सबसे कम विकसित देशों में घरेलू संसाधन जुटाने में वृद्धि हुई है।