कला एवं संस्कृति समसामयिकी 1(17-Jan-2023)
स्पिक मैके
(Spic Macay)

Posted on January 17th, 2023 | Create PDF File

hlhiuj

हाल ही में स्पिक मैके ने संस्कृति मंत्रालय और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के सहयोग से "श्रुति अमृत" नाम से अपनी बेहद लोकप्रिय 'म्यूज़िक इन द पार्क' सीरीज़ का आयोजन किया।

 

इसी कड़ी में वर्ष 2023 का पहला आयोजन नई दिल्ली में हुआ।

 

स्पिक मैके (SPIC MACAY): यह वर्ष 1977 में शुरू हुआ एक आंदोलन है और दुनिया भर के 850 से अधिक शहरों में इसकी शाखाएँ हैं।

 

यह युवाओं के बीच भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिये स्वैच्छिक युवा आंदोलन है जो भारतीय शास्त्रीय, लोक संगीत तथा नृत्य, योग, ध्यान, शिल्प एवं कार्यक्रमों तथा कार्यशालाओं का आयोजन करके भारतीय संस्कृति व विश्व विरासत के मूर्त और अमूर्त पहलुओं को बढ़ावा देता है।

 

विश्व धरोहर स्थल :

 

यूनेस्को (United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization) द्वारा सूचीबद्ध विशेष सांस्कृतिक या भौतिक महत्त्व के स्थलों को विश्व धरोहर स्थल के रूप में जाना जाता है। 

 

विश्व सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत 1972 के संरक्षण के संबंध में कन्वेंशन के तहत स्थलों को "उत्कृष्ट सार्वभौमिक मूल्य" (Outstanding Universal Value) के रूप में नामित किया जाता है।

 

विश्व विरासत केंद्र इस कन्वेंशन के सञ्चालन हेतु सचिवालय के रूप में कार्य करता है।

 

यह पूरे विश्व में उत्कृष्ट सार्वभौमिक मूल्यों के प्राकृतिक और सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण को बढ़ावा देता है।

 

इसमें तीन प्रकार के स्थल शामिल हैं : सांस्कृतिक, प्राकृतिक और मिश्रित।

 

सांस्कृतिक विरासत (Cultural Heritage) स्थलों में ऐतिहासिक इमारत, शहर स्थल, महत्त्वपूर्ण पुरातात्त्विक स्थल, स्मारकीय मूर्तिकला और पेंटिंग कार्य शामिल किये जाते हैं जैसे- धौलावीरा: एक हड़प्पा शहर।

 

प्राकृतिक विरासत स्थल उन प्राकृतिक क्षेत्रों तक सीमित हैं जिनमें उत्कृष्ट पारिस्थितिक और विकासवादी प्रक्रियाएँ, अद्वितीय प्राकृतिक घटनाएँ, दुर्लभ या लुप्तप्राय प्रजातियों के आवास आदि हैं। उदाहरण: ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क संरक्षण क्षेत्र।

 

मिश्रित विरासत स्थलों में प्राकृतिक और सांस्कृतिक महत्त्व दोनों के तत्त्व होते हैं। उदाहरण : खांगचेंदज़ोंगा राष्ट्रीय उद्यान।