राष्ट्रीय समसामियिकी 1 (3-Aug-2020)
SKOCH गोल्ड अवार्ड (SKOCH Gold Award)

Posted on August 3rd, 2020 | Create PDF File

hlhiuj

भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय (Ministry of Tribal Affairs) को ‘मंत्रालय के छात्रवृत्ति प्रभाग की IT सक्षम छात्रवृत्ति योजनाओं के माध्यम से आदिवासियों के सशक्तीकरण’ के लिये ‘SKOCH गोल्ड अवॉर्ड’ (SKOCH Gold Award) प्रदान किया गया।



यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित 66वीं SKOCH 2020 प्रतियोगिता का एक भाग है जिसका शीर्षक 'डिजिटल गवर्नेंस के माध्यम से COVID-19 का मुकाबला कर रहा भारत' था और जनजातीय कार्य मंत्रालय ने ‘डिजिटल इंडिया एंड ई-गवर्नेंस-2020’ प्रतियोगिता में भाग लिया था।'डिजिटल इंडिया' को बढ़ावा देने और ई-गवर्नेंस के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये जनजातीय कार्य मंत्रालय ने प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) मिशन के अंतर्गत सभी 5 छात्रवृत्ति योजनाओं को ‘DBT पोर्टल’ के साथ एकीकृत किया है। वर्ष 2019-20 के दौरान, सभी 5 छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत 31 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 30 लाख छात्रों के बैंक खातों में लगभग 2500 करोड़ रुपए DBT के माध्यम से भेजे गये थे।


‘SKOCH गोल्ड अवॉर्ड’ (SKOCH Gold Award)-


SKOCH अवार्ड की शुरुआत वर्ष 2003 में की गई थी।यह पुरस्कार भारत को बेहतर राष्ट्र बनाने के लिये अतिरिक्त प्रयास करने वाले व्यक्तियों, परियोजनाओं तथा संस्थानों को प्रदान किया जाता है।यह किसी स्वतंत्र संगठन (SKOCH फाउंडेशन) द्वारा प्रदान किया जाने वाला देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।यह पुरस्कार डिजिटल, वित्तीय एवं सामाजिक समावेशन के क्षेत्र में किये गए सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के लिये प्रदान किया जाता है।