स्वास्थ्य समसामयिकी 1 (28-May-2021)
सेहत ओपीडी पोर्टल
(SeHAT OPD Portal)

Posted on May 28th, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

हाल ही में भारत सरकार के रक्षा मंत्री ने सशस्त्र बल कार्मिकों एवं पूर्व सैनिकों को टेली-मेडिसिन सेवाएं (tele-medicine services) प्रदान करने के लिए सेहत ओपीडी पोर्टल (SeHAT OPD portal) का शुभारंभ किया है।

 

रक्षा मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'सर्विसेज़ ई-हेल्थ असिस्टेन्स एवं टेली-कंसल्टेशन (Services e-Health Assistance & Tele-consultation, SeHAT) ओपीडी पोर्टल शुरू किया है।

 

यह पोर्टल सेवारत सशस्त्र बलों के कार्मिकों, पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों को टेली-मेडिसिन सेवाएं प्रदान करेगा। इसका परीक्षण अगस्त 2020 में शुरू किया गया था।

 

इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत सरकार का यह प्रयास डिजिटल इंडिया और ई-गवर्नेंस के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

रक्षा मंत्री ने सेहत ओपीडी पोर्टल को नवाचार का एक बड़ा उदाहरण बताया, खासकर ऐसे समय में जब राष्ट्र कोविड-19 महामारी से लड़ रहा है।

 

उन्होंने कहा कि इस पोर्टल से अस्पतालों का भार कम करने में मदद मिलेगी और मरीज आसान और प्रभावी तरीके से संपर्क रहित परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।

 

उन्होंने सुझाव दिया कि सेवाओं के बेहतर वितरण के लिए लाभार्थियों का नियमित फीडबैक लिया जाना चाहिए।

 

इसके अतिरिक्त, रक्षा मंत्री ने सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाएं (एएफएमएस) से आग्रह किया कि वे इस पोर्टल पर विशेषज्ञ डॉक्टरों को जोड़ने पर विचार करें और सेवाकर्मियों के घरों में दवाओं के वितरण की सेवा को शामिल करें।

 

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF)

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (Central Armed Police Force-CAPF) का गठन भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तहत किया गया है।

 

वर्तमान में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के अंतर्गत सात बल आते हैं-

  1. असम राइफल्स (Assam Rifles - AR)
  2. सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force - BSF)
  3. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Force - CISF)
  4. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force - CRPF)
  5. भारत तिब्बत सीमा पुलिस (Indo Tibetan Border Police - ITBP)
  6. राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (National Security Guard - NSG)
  7. सशस्त्र सीमा बल (Sashastra Seema Bal - SSB)

 

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के अंतर्गत आने बल देश में दंगा नियंत्रण, सीमाई सुरक्षा , उग्रवाद और आपदा राहत आदि कार्यों को प्रमुख तौर पर करते हैं।