व्यक्ति विशेष समसामयिकी 2 (28-May-2021)
नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन स्पेन के शीर्ष पुरस्कार से सम्मानित
(Nobel Prize winner Amartya Sen honored with Spain's top award)

Posted on May 28th, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

भारतीय अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता, अमर्त्य कुमार सेन (Amartya Kumar Sen) को सामाजिक विज्ञान श्रेणी में स्पेन द्वारा '2021 प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस अवार्ड' से सम्मानित किया गया है।

 

प्रिंसेस ऑफ एस्टुरियस अवार्ड्स स्पेन में प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस फाउंडेशन द्वारा दुनिया भर के व्यक्तियों, संस्थाओं या संगठनों को दिया जाने वाला वार्षिक पुरस्कार है, जो विज्ञान, मानविकी और सार्वजनिक मामलों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हैं।

 

87 वर्षीय सेन को 20 राष्ट्रीयताओं के 41 उम्मीदवारों में से "अकाल पर उनके शोध और मानव विकास के उनके सिद्धांत, कल्याण अर्थशास्त्र और गरीबी के अंतर्निहित तंत्र ने अन्याय, असमानता, बीमारी और अज्ञानता के खिलाफ लड़ाई में योगदान" के लिए चुना गया था।

 

इस पुरस्कार में 50,000 यूरो का नकद पुरस्कार, सहित जोआन मिरो की प्रतिमा, एक डिप्लोमा और प्रतीक चिन्ह शामिल है।