राज्य समसामयिकी 2(24-Nov-2022)
संगाई महोत्सव
(Sangai Festival)

Posted on November 24th, 2022 | Create PDF File

hlhiuj

मणिपुर संगाई महोत्सव 21 से 30 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है।

 

मणिपुर संगाई महोत्सव मणिपुर की विशिष्टता को प्रदर्शित करने हेतु प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम है।

 

इस उत्सव का नाम मणिपुर के राजकीय पशु, संगाई हिरण के नाम पर रखा  गया है, जो केवल लोकटक झील में तैरते हुए केइबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान में पाया जाता है।

 

यह उत्सव कारीगरों और बुनकरों  को स्वदेशी हस्तशिल्प और हथकरघा के माध्यम से अपनी रचनात्मकता एवं प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है।

 

हेरिटेज पार्क में प्रदर्शित अलग अलग तरह से बनाई झोपड़ियों के माध्यम से विभिन्न जनजातियों की जीवन-शैली के बारे में भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

स्थानीय लोग देशी खेलों में अपने कौशल का प्रदर्शन करते हैं जिसमें मणिपुर की प्रसिद्ध युद्ध कला (मार्शल आर्ट )  थांग ता (भाला और तलवार के कौशल का संयोजन) के साथ-साथ अन्य खेल शामिल हैं।

 

सगोल कांगजेई पोलो का स्वदेशी रूप है जो यहाँ बड़े पैमाने पर खेला जाता है।

 

इन खेलों के अलावा विभिन्न स्थानों पर ट्रेकिंग, व्हाइट वाटर राफ्टिंग और पैरासेलिंग जैसे साहसिक खेलों का आनंद लिया जा सकता है।